प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए स्कूल बसों को भी इलेक्ट्रिक होना चाहिए: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Aug 2025 09:19 PM
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए स्कूल बसों को भी इलेक्ट्रिक होना चाहिए: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि स्कूल बसों के इले्ट्रिरक होने से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के साथ सरदार पटेल विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए इले्ट्रिरक बसों को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि दिल्ली की सड़कों पर हजारों स्कूल बसें चलती हैं. स्कूल ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के साथ साझेदारी की है.

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ”हम दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं. स्कूल बसें एक बड़ा हिस्सा हैं और ऐसी हज़ारों बसें सड़कों पर चलतीं हैं. हम चाहते हैं कि स्कूल बसें भी इले्ट्रिरक हों. हमने सरदार पटेल विद्यालय के साथ साझेदारी की है और उन्हें बसें दी हैं जो छात्रों को घर से लाने और ले जाने में काम आएंगी.” गुप्ता ने कहा कि बसें वातानुकूलित होने के साथ ही छात्रों के लिए आरामदायक हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu