गाय की सेवा करने से मिलता है पुण्य – राज्यपाल अनुसुईया उइके

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 28 Apr 2022 08:47 AM
गाय की सेवा करने से मिलता है पुण्य – राज्यपाल अनुसुईया उइके

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज खैरागढ़ के मनोहर गौशाला पहुंचकर यहां के कामधेनु माता मंदिर में पूजा अर्चना की. राज्यपाल उइके ने गौ माता की पूजा कर मंगल कामना की. इस अवसर पर मनोहर गौशाला के संचालकों ने राज्यपाल  उइके को गौ सेवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया. राज्यपाल उइके ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां कामधेनु माता मंदिर दर्शन करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि गौमाता अपने आप में साक्षात भगवान का अवतार है, ये मेरा गाय के प्रति लगाव एवं प्रेम है और मैं अपने घर में कई गायों का पालन कर रही हूं . उन्होंने कहा कि गौ माता के पुण्य प्रताप का लाभ जिंदगी में मिला है जिसके प्रतिफल से मैं आज लाखों-करोड़ों लोगों की सेवा कर रही हूं. उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर और कोई पुण्य काम नहीं हो सकता. इस अवसर पर गौसेवा के संचालक श्री पद्म डाकलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

 

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By www.navabharat.news