एसजीपीसी ने गुरद्वारे में फिल्माए गए ‘गदर-2’ के दृश्य पर आपत्ति जताई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Jun 2023 10:03 PM
एसजीपीसी ने गुरद्वारे में फिल्माए गए ‘गदर-2’ के दृश्य पर आपत्ति जताई
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने एक गुरद्वारे के परिसर में सनी देओल अभिनीत ‘गदर 2’ फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. इस दृश्य के ऑनलाइन क्लिप में सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल हाथ में हाथ डाले एक दूसरे को देख रहे हैं जबकि ‘गतका’ के जानकार उनके ईद-गिर्द अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं. सनी देओल भाजपा सांसद भी हैं.

एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस फिल्म के नायक और नायिका को गुरद्वारे में खास मुद्रा में देखा जा सकता है जो आपत्तिजनक है. ग्रेवाल ने एक ट्वीट में कहा, ”फूलों की पंखुड़ियां (अभिनेता-अभिनेत्री पर) बरसाई जा रही हैं. इसके अलावा ‘गतका’ के जानकारों को उनके ईद-गिर्द प्रस्तुति देते हुए देखा जा सकता है.” गतका एक सिख मार्शल आर्ट है.

नाखुशी प्रकट करते हुए ग्रेवाल ने कहा कि सनी देओल और फिल्म के निर्देशक को समझना चाहिए कि गुरद्वारा ऐसे दृश्य को फिल्माने की जगह नहीं है. उन्होंने कहा, ” हम कहना चाहते हैं कि ऐसी तस्वीर (वीडियो क्लिप) सामने आयी है, जो सिख समुदाय के लिए शर्मनाक हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu