शरद पवार का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 10 Jan 2023 02:39 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में मोतियांिबद का आॅपरेशन हुआ। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘ उनकी दाहिनी आंख का आज मोतियांिबद का आॅपरेशन हुआ।’’

उन्होंने बताया कि पवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। शरद पवार (82) के भतीजे एवं राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने सोमवार को बताया था कि पार्टी प्रमुख को एक पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होना था, लेकिन आंख के आॅपरेशन के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसलिए वह समारोह में नहीं जा पाएं। अजित पवार ने सोमवार को बताया था कि राकांपा प्रमुख का कुछ समय पहले भी एक आंख का आॅपरेशन हुआ था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav