शरद पवार की बारामती में बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ; पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 09 Feb 2026 04:47 PM
शरद पवार की बारामती में बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ; पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती
ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख व वयोवृद्ध नेता शरद पवार की सेहत अचानक खराब होने के बाद उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शरद पवार को खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें हैं। यह जानकारी उनके कार्यालय की ओर से दी गई है। हालांकि अभी उनकी सेहत की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक विवरण नहीं आया है। डॉक्टर उनकी स्थिति का पूरा निरीक्षण कर रहे हैं और जरूरी मेडिकल जांचें की जा रही हैं।

बता दें कि शरद पवार महाराष्ट्र और भारत की राजनीति के सबसे प्रभावशाली और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वे राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग होकर 1999 में राष्ट्रीय जनता दल (एनसीपी) के संस्थापक भी रहे। पवार ने महाराष्ट्र में लंबे समय तक सक्रिय राजनीति की है और कई बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में एनसीपी ने राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई है और वे कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन सरकारों का अहम हिस्सा रहे हैं।

शरद पवार के भतीजे ने दी जानकारी
एनसीपी प्रमुख के भतीजे श्रीनिवास पवार ने बताया कि पवार को रात से लगातार खांसी हो रही थी और उन्हें सीने में भी जकड़न महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। पवार के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा पवार, बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सादनंद सुले भी अस्पताल पहुंचे। रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज ग्रांट ने पुष्टि की कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच करेगी और इसके बाद आगे की योजना बनाई जाएगी।
दूसरी ओर ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि शरद पवार ओरल कैंसर के सर्वाइवर भी हैं, जिसका निदान 1990 के दशक में हुआ था। इसके इलाज के लिए उन्होंने भारत और अमेरिका में कई ऑपरेशन कराए थे। फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं और जरूरी मेडिकल जांचें की जा रही हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital