कामरा के शो के बाद होटल में तोड़फोड़ के मामले में शिवसेना नेता और 11 अन्य को गिरफ्तार किया गया

मुंबई: मुंबई पुलिस ने सोमवार को शिवसेना नेता राहुल कनाल और 11 अन्य को मुंबई के एक होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे के खिलाफ विवादास्पद ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी की थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खार इलाके में यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपनी प्रस्तुति के दौरान कामरा ने ंिशदे के लिए ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल किया था और उन पर एक ‘पैरोडी’ भी गाई थी। कामरा ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ 2022 में ंिशदे के विद्रोह को बयां करने के लिए फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक ंिहदी गीत के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल किया।

कनाल ने होटल में तोड़फोड़ के एक दिन बाद सोमवार सुबह संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह किसी कानून को अपने हाथ में लेने के बारे में नहीं है। यह पूरी तरह से आपके आत्मसम्मान के बारे में है। जब बात बड़ों या देश के सम्मानित नागरिकों की आती है, जब आपके बुजुर्गों को निशाना बनाया जाता है, तो आप उस मानसिकता के किसी व्यक्ति को निशाना बनाएंगे।’’

कनाल ने कामरा को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। जब भी तुम मुंबई आओगे, तुम्हें शिवसेना स्टाइल में अच्छा सबक मिलेगा।’’ कनाल ने कहा कि उन्होंने (हैबिटेट होटल के) मालिक को बताया था कि इस जगह के खिलाफ (विवादास्पद शो की मेजबानी के लिए) छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कनाल और 11 अन्य को सोमवार को होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button