श्रद्धा हत्याकांड: अदालत ने आरोपी पूनावाला की न्यायिक हिरासत और 14 दिन के लिए बढ़ाई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 10 Jan 2023 01:17 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत मंगलवार को और 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। पूनावाला को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला के समक्ष पेश किया गया था।

अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाते हुए जेल के अधिकारियों को उसे गर्म कपड़े मुहैया कराने का निर्देश दिया।
इससे पहले छह जनवरी को अदालत ने पूनावाला की न्यायिक हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी थी। आफताब पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav