श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को मिला संदिग्ध ईमेल, पुलिस जांच में जुटी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 14 Apr 2025 03:21 PM
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को मिला संदिग्ध ईमेल, पुलिस जांच में जुटी
ऑडियो सुनें

अयोध्या: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को एक संदिग्ध ईमेल मिला है जिसमें राम मंदिर की सुरक्षा को खतरा होने के संबंध में चेतावनी दी गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अयोध्या जिले की पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने न्यास के साथ मिलकर संदिग्ध ईमेल की जांच शुरू कर दी है जो तमिलनाडु से आया था।

सूत्रों ने बताया कि रविवार और सोमवार की रात को मिले ईमेल में न्यास को राम मंदिर की सुरक्षा को खतरा होने के संबंध में चेतावनी दी गई है। हालांकि, अभी तक न्यास या सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital