शुभेंदु बने सीएम-पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ, बंगाल की जनता को PM मोदी का दंडवत प्रणाम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 May 2026 01:27 PM
शुभेंदु बने सीएम-पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ, बंगाल की जनता को PM मोदी का दंडवत प्रणाम
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष समेत चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

शुभेंदु के पड़ोसी क्या बोले?
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा के बीच उनके पड़ोस में रहने वाले एक निवासी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। स्थानीय निवासी ने कहा कि शुरुआती दिनों से ही शुभेंदु अधिकारी अपने साथियों और दोस्तों के साथ हमेशा एकजुट होकर खड़े रहे हैं और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए आगे आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी अपने पुराने संबंधों और संघर्षों को नहीं भूलते और लोगों की मदद स्नेह के साथ करते हैं। निवासी ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पूरे पश्चिम बंगाल की समस्याओं का ध्यान रखेंगे और महिलाओं की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav