कपिल सिब्बल का कटाक्ष: क्या एलपीजी के दाम में कमी ‘रेवड़ी कल्चर’ नहीं है…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 30 Aug 2023 02:41 PM
कपिल सिब्बल का कटाक्ष: क्या एलपीजी के दाम में कमी ‘रेवड़ी कल्चर’ नहीं है…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने केंद्र द्वारा एलपीजी के दाम में कटौती किए जाने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या यह ‘रेवड़ी कल्चर’ नहीं है? सरकार ने मंगलवार को घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की घोषणा की।

सिब्बल ने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी: उज्ज्वला के लिए 400 रुपये की राहत ‘रेवड़ी कल्चर’ नहीं है? मुझे लगता है कि यह गरीब परिवारों के लिए है। खुशी है कि आपने उन्हें याद किया है। मुझे यकीन है कि 2024 के करीब आने पर आप उनके बारे में और सोचेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब विपक्षी दल लोगों को राहत देते हैं तो यह ‘रेवड़ी कल्चर’ बन जाता है! जय हो!’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav