भारी बरसात के चलते दो अलग-अलग इलाकों में दीवार गिरने से छह लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Sep 2022 11:00 AM
भारी बरसात के चलते दो अलग-अलग इलाकों में दीवार गिरने से छह लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में भारी बरसात के चलते दो अलग-अलग इलाकों में दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत गांव चंद्रपुरा में कच्चे घर की दीवार गिरने से एक परिवार के चार सगे भाई बहनों ने दम तोड़ दिया. मृतक बच्चों में सिक्कू (10), अभि (8), सोनू (7) और आरती (5) वर्ष हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सभी बच्चे अनाथ थे, दो साल पहले उनके माता-पिता की मौत हो गई थी. पांचों भाई बहन अपनी 75 साल की दादी शारदा देवी के साथ रह रहे थे.

हादसे में घालय हुए एक भाई और दादी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी देते हुए इटावा जिला अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि इटावा में लगातार भीषण बरसात के चलते थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा में दीवार के मलबे में दबकर 4 सगे भाई बहनों की मौत हुई है. घटना की सूचना रात करीब 3:30 बजे मिली थी जिस पर तुरंत इटावा एसएसपी जयप्रकाश सिंह व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच कर घायल दादी और बच्चे का हालचाल जाना. लगातार बरसात के चलते जनपद सभी को अलर्ट कर दिया गया है. इसके अलावा अवनीश राय ने बताया कि नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav