सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी गंभीर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Oct 2022 07:14 PM
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी गंभीर
ऑडियो सुनें

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं. सपा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘मेदांता अस्पताल द्वारा शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी ंिचताजनक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं. विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.’’ गौरतलब है कि 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव को पिछले रविवार को निम्न रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ की समस्या गंभीर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu