श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 17 Nov 2022 01:17 PM
श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
ऑडियो सुनें

रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार को भारतीय मछुआरों के एक समूह पर कथित तौर पर हमला किया, जिसमें एक मछुआरे की आंख में चोट लगने की खबर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार भी कर लिया।

अधिकारी के मुताबिक, घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के रहने वाले जॉनसन के रूप में की गई है और श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले में उसकी आंख में चोट आई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, श्रीलंकाई नौसेना ने नागप्पट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया है। मछुआरों के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों घटनाओं से मछुआरों की ंिचताएं कफी बढ़ गई हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav