चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने का समर्थन किया. मुख्यमंत्री ने चेन्नई में कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं को मातृभाषा में शिक्षा को प्रोत्साहन देना चाहिए और योजनाओं का नाम रखने में तमिल भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए. यहां एक विद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर स्टालिन ने ऐसी निजी संस्थाओं के प्रबंधन से अपील की कि वे मातृभाषा में शिक्षा मुहैया कराने को प्रोत्साहित करें. उन्होंने कहा कि विद्यालयों द्वारा तैयार की गई योजनाओं का नाम रखने में तमिल भाषा का उपयोग किया जाए. स्टालिन ने उपनगरीय पल्लीकरनई में डीएवी समूह के एक नये विद्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपनी मातृभाषा और राष्ट्र के लिए प्रेम बहुत अहम है. मुख्यमंत्री ने यहां के दो सरकारी विद्यालयों को एक समझौते के तहत शिक्षा आधारित सहायता उपलब्ध कराने के लिए डीएवी विद्यालय प्रबंधन की तारीफ की.
स्टालिन ने मातृभाषा में शिक्षा देने का समर्थन किया
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 27 May 2022 07:23 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Cyber Fraud 2.10 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार
- 2 Long March-6A Rocekt आसमान में चीन की चमकती ‘जेलीफिश’ के पीछे का रहस्य जानिए, देखिए अदभुत कर देने वाला वीडियो
- 3 India Vs Zimbabwe Live Score : भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला, जानिए दोनों टीमों को
- 4 17 लाख की वैध आय, 57 लाख से ज्यादा खर्च; सतना के समिति प्रबंधक पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: