मजबूत लोकतंत्र तभी फल-फूल सकता है, जब जातिवादी और परिवारवादी दलों का ख़ात्मा हो : LG सिन्हा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Dec 2022 06:26 PM
मजबूत लोकतंत्र तभी फल-फूल सकता है, जब जातिवादी और परिवारवादी दलों का ख़ात्मा हो : LG सिन्हा
ऑडियो सुनें

गाजीपुर. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में सच्चा, मजबूत, निष्पक्ष तथा लोक कल्याणकारी लोकतंत्र तभी फल-फूल सकता है, जब जातिवादी, परिवारवादी, व्यक्तिवादी दलों का खात्मा हो और दो दलीय प्रणाली स्थापित हो.

रविवार को जÞलिा मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर सिखड़ी गांव में महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में आयोजित महामना की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कर भारत में दो दलीय राजनीतिक प्रणाली को बनाने की शुरुआत कर दी थी, जिसकी पूर्णता का कार्य यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और उनको पार्टी के महान कार्यकर्ताओं और जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है.

सिन्हा ने कहा कि मोदी आज देश के दलितों, अतिपिछड़ों, आदिवासियों का विकास करते हुए देश का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी जी महामना मालवीय जी के सपनों को साकार करने के साथ-साथ अटल जी के सपनों का भारत बनाते आ रहे हैं. उन्होंने इस बात को अपना सौभाग्य बताया कि अटल जी की सरकार के समय वह भी लोकसभा सदस्य (गÞाजीपुर संसदीय क्षेत्र) रहे थे.

उन्होंने कहा कि मोदी जी जानते हैं कि गरीबों दलितों, आदिवासियों, वंचितों, उपेक्षितो को आगे बढ़ा कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर ही भारत को विकसित बनाया जा सकता है. वह कार्य पूरी तरह से अब अटल जी के बाद इस समय हो रहा है. सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके और मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu