‘सुपर30’ सीटों की संख्या 100 करेगा, अगले साल से देशभर के विद्यार्थी ले सकेंगे दाखिला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Aug 2022 08:48 PM
‘सुपर30’ सीटों की संख्या 100 करेगा, अगले साल से देशभर के विद्यार्थी ले सकेंगे दाखिला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बिहार में वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले संबंधी कोंिचग प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध ‘सुपर30’ में अगले साल से देशभर के विद्यार्थी प्रवेश हासिल कर पाएंगे. गणितज्ञ आनंद कुमार द्वारा संचालित कार्यक्रम में सीटों की संख्या भी बढ़ाकर अगले साल से 100 कर दी जाएंगी. अब तक निशुल्क आवासीय कोंिचग कार्यक्रम में बिहार के वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली सिर्फ 30 विद्यार्थी इसमें दाखिला ले सकते थे.

कुमार ने कहा, ‘‘ बढ़ती मांग को देखते हुआ ‘सुपर30’ ने अपनी पहुंच को बढ़ाने का फैसला किया है. अगले साल से दाखिला केवल बिहार के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि अन्य राज्यों के छात्रों के लिए भी खुलेगा. दाखिले की प्रक्रिया वही रहेगी, यानी प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिला दिया जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि ‘सुपर 30’ बिहार में मौजूदा 30 विद्यार्थियों की जगह 100 विद्यार्थियों को दाखिला देने की भी योजना बना रहा है. हमने महामारी के दिनों से सबक सीखकर आॅनलाइन भी जाने का फैसला किया है.’’ आनंद ने कहा कि शिक्षा एक मात्र ऐसा रास्ता है जिससे लोग दुनियाभर में समस्याओं का समाधान तलाश सकते हैं. कुमार की जÞदिंगी और काम पर 2019 में ‘सुपर30’ नाम से फिल्म बनी थी जिसमें उनका किरदार रितिक रोशन ने निभाया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu