वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे कार्य सोमवार को भी जारी रहेगा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 15 May 2022 03:58 PM
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे कार्य सोमवार को भी जारी रहेगा
ऑडियो सुनें

वाराणसी उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य रविवार को लगातार दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे तक सर्वे का लगभग 65 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया और यह सोमवार को एक बार फिर शुरू होगा.

\मस्जिद समिति की आपत्तियों के बीच पिछले सप्ताह सर्वेक्षण रोक दिया गया था. समिति ने दावा किया था कि सर्वे के लिए अदालत द्वारा नियुक्त अधिवक्ता आयुक्त को परिसर के अंदर वीडियोग्राफी कराने का अधिकार नहीं है. सर्वे टीम ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का दूसरे दिन का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य संपन्न हो गया और यह सोमवार को भी जारी रहेगा. अदालत के आदेश के अनुसार, सर्वे का कार्य सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाना है.

सर्वे टीम रविवार को लगभग डेढ़ बजे बाहर निकली. \टीम के सदस्यों ने बताया कि सर्वे कार्य अदालत के आदेश के अनुसार 12 बजे खत्म हो गया था और बाकी का समय काम समेटने व दस्तावेज बनाने में लगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news