शिक्षकों पर समाज और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी: राजनाथ सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jan 2025 10:35 PM
शिक्षकों पर समाज और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी: राजनाथ सिंह
ऑडियो सुनें

आगरा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि शिक्षकों पर समाज और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है तथा समय के साथ उनकी भूमिका में बदलाव आया है. सिंह मंगलवार को यहां माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

इससे पहले राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन किया. उन्होंने कहा, ”शिक्षकों की भूमिका बताने की आवश्यकता नहीं. राजनीति में आने से पहले मैं भी शिक्षक था. भले अब शिक्षक नहीं हूं, पढ.ाने का क्रम टूटा है, लेकिन पढ.ाई जारी है.” रक्षामंत्री ने कहा कि कंप्यूटर युग में युवाओं में सूचनाओं का अभाव नहीं है, उन्हें सूचनाएं एक क्लिक में मिल रही हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे में शिक्षकों की भूमिका पर सवाल उठ रहा है लेकिन सूचना देने और शिक्षित करने में बहुत अंतर है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में सांस्कृतिक चेतना भी जगानी होगी. शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जो मांग है उसको लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलें. उन्होंने कहा कि यदि मांग तर्कसंगत है तो विचार अवश्य होगा, फैसला उत्तर प्रदेश सरकार को लेना है. उन्होंने कहा, ”मैं भी मुख्यमंत्री योगी (आदित्यनाथ) से मिलकर बोलूंगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu