अल्लू अर्जुन के 42वें जन्मदिन पर ”पुष्पा 2: द रूल” फिल्म का टीजर जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Apr 2024 08:22 PM
अल्लू अर्जुन के 42वें जन्मदिन पर ”पुष्पा 2: द रूल” फिल्म का टीजर जारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ”पुष्पा 2: द रूल” फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन के 42वें जन्मदिन के अवसर पर बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर जारी किया. पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है. यह ‘पुष्पा 1: द राइज’ का सीक्वल है जिसमें अर्जुन ने मुख्य किरदार निभाया था और मलयालम स्टार फहद फासिल एक पुलिस निरीक्षक भंवर सिंह शेखावत की भूमिका में थे.

प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक पेज पर टीज.र साझा किया. यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में नजर आएंगी. एक्स पर पोस्ट में कहा गया है, ”इसके आगमन का जश्न मनाएं. पुष्पा: 2 का टीजर रिलीज है. अभिनेता अल्लू अर्जुन को 42वें जन्मदिन की शुभकामनाएं.” अल्लू अर्जुन ने आधी रात को उनके हैदराबाद में स्थित घर के बाहर आए प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पुष्पा: 2 के टीजर की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ”मैं जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं. मेरा हृदय आभार से भरा है. कृपया मेरे धन्यवाद को इस टीजर के साथ स्वीकार करें.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu