सोशल मीडिया ‘रील’ बना रही छात्रा की रेलगाड़ी से टकराकर मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 May 2024 08:51 PM
सोशल मीडिया ‘रील’ बना रही छात्रा की रेलगाड़ी से टकराकर मौत
ऑडियो सुनें

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रूड़की में सोशल मीडिया ‘रील’ बनाने के चक्कर मे इंजीनियरिंग की एक छात्रा रेलगाड़ी की चपेट में आ गई. पुलिस ने बताया कि मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई. गंगनहर कोतवाली के पुलिस प्रभारी गोविंद राम ने बृहस्पतिवार को बताया कि 20 वर्षीय वैशाली बुधवार शाम अपनी एक सहेली के साथ रहीमपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर अपने मोबाइल से ‘रील’ बना रही थी और इसी दौरान वह रेलगाड़ी की चपेट मे आ गयी. वैशाली की मौके पर ही मौत हो गयी.
‘रील’ आम तौर पर छोटे वीडियो होते हैं और सोशल मीडिया पर यह बेहद लोकप्रिय हैं.

उन्होंने बताया कि वैशाली हरिद्वार जिले के हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला क्षेत्र की रहने वाली थी और फिलहाल रूड़की की शिवपुरम कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर रहकर कोर इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. राम ने बताया कि वैशाली की सहेली ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu