मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक शुरू…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 11 Oct 2026 12:58 PM
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक शुरू…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक शरू हुई.

इस बैठक में प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व कस्टम मिलिंग नीति का अनुमोदन किए जाने की संभावना है.
इस साल धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर के बाद प्रारंभ किए जाने के संकेत हैं. वहीं, शक्कर कारखानों में प्रदेश के गन्ना किसानों से गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने के निर्णय का भी अनुमोदन किया जा सकता है.
कैबिनेट में प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश व रोजगार को प्रोत्साहित करने वर्तमान नीति में संशोधन सहित अन्य विभागीय प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी.
Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav