कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा: अजय राय, ममता चौधरी के समर्थकों के बीच चले जूते, जमकर हंगामा, VIDEO

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 11 Oct 2026 06:41 PM
कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा: अजय राय, ममता चौधरी के समर्थकों के बीच चले जूते, जमकर हंगामा, VIDEO
ऑडियो सुनें

रविवार, 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर हंगामा हुआ।

दरअसल, रविवार को राजधानी लखनऊ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन इसी बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को ममता चौधरी की तरफ से कुछ कहा गया, जिसके बाद दोनों पक्ष के समर्थक आसपास में भीड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से धक्कामुक्की व जूते भी चले।

अजय राय ने ममता चौधरी पर लगाया बदसलूकी का आरोप

दरअसल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय हंगामा उस समय हुआ, जब कार्यक्रम के दौरान अजय राय के दफ्तर पहुंच। इसके बाद अजय राय ने आरोप लगाया कि ममता चौधरी की तरफ से उनके खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल किए गए। इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने ममता चौधरी के खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष के समर्थक आसपास में भीड़ गए।

जोरदार हंगामा के बीच चले जूते
अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच चले इस हंगामे में दोनों पक्षों की तरफ से धक्कामुक्की भी देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में जूता लेकर किसी को मरने की कोशिश कर रहा है।

‘कौन अध्यक्ष’ के सवाल पर बढ़ा विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब अजय राय अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, तो इसी दौरान वहां मौजूद भीड़ ने कहा कि ”अध्यक्ष जी आ रहे हैं, रास्ता दे दीजिए।’ इस पर ममता चौधरी की तरफ से कहा गया कि ‘कौन अध्यक्ष?’। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बाढ़ गया।

अजय राय धरने पर बैठे
अजय राय के समर्थकों के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की से नाराज कांग्रेस कार्यालय में धरने पर बैठे गए। हालांकि, कुछ देर बाद प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद ने उन्हें मनाया। इसके बाद अजय राय ने मोना को कार्यभार ग्रहण कराया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group