तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता के लिए चाक-चौबंद प्रबंध करने का दिया निर्देश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Apr 2025 08:04 PM
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता के लिए चाक-चौबंद प्रबंध करने का दिया निर्देश
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को अधिकारियों को राज्य में 10 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाली ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता के लिए चाक-चौबंद प्रबंध करने का निर्देश दिया. रेड्डी ने प्रतियोगिता से जुड़े प्रबंधों पर अधिकारियों के साथ बैठक की और इस बात पर जोर दिया कि प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को हवाई अड्डे, जिन होटलों में अतिथि ठहरेंगे, वहां तथा जिन स्थानों पर प्रतियोगिता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों और उनकी व्यवस्थाओं की निगरानी करने तथा एक व्यापक योजना तैयार करने के लिए विभागवार विशेष अधिकारियों की नियुक्ति करने का सुझाव दिया.

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राज्य के पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक स्थानों पर आने वाले आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए. राज्य के पर्यटन मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने मार्च में कहा था कि 72 वीं ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता 10 मई से 31 मई तक हैदराबाद समेत तेलंगाना में सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जायेगी और इसपर 54 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu