केंद्रीय बजट में तेलंगाना की अनदेखी की गई, राजग सरकार ने राज्य के साथ पक्षपात किया: रेवंत रेड्डी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 23 Jul 2024 10:29 PM
केंद्रीय बजट में तेलंगाना की अनदेखी की गई, राजग सरकार ने राज्य के साथ पक्षपात किया: रेवंत रेड्डी
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को पेश बजट में तेलंगाना की पूरी तरह से उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार राज्य से न केवल भेदभाव कर रही है बल्कि “पक्षपात” भी कर रही है. रेड्डी ने राजग सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट ‘कुर्सी बचाओ बजट’ है क्योंकि यह राजग के सहयोगी दलों तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और जनता दल(यूनाइटेड) को खुश करने का प्रयास है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘एनडीए’ का मतलब “नायडू-नीतीश डिपेंडेंट अलायंस” (नायडू-नीतीश पर निर्भर गठबंधन) है.

उन्होंने कहा कि तेलंगाना के साथ केंद्र के “भेदभाव” पर बुधवार को विधानसभा में बहस होगी और इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा. रेवंत रेड्डी ने कहा कि जब मोदी अतीत में “तेलंगाना के गठन की प्रक्रिया में खामियां गिनाते थेह्व, तब राज्य के लोगों ने यह उम्मीद नहीं की होगी कि उनमें राज्य के प्रति ऐसा “पूर्वाग्रह” होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu