जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 05 Nov 2022 11:29 AM
जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने घाटी में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि सोपोर पुलिस ने बारामूला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के 2 खतरनाक आतंकवादियों को पकड़ा है. उनके पास हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आतंकियों के तार को नष्ट करने के लिए छानबीन में जुट गई है.

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लश्कर के दोनों आतंकियों के पास से एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, पिस्टल राउंड, विस्फोटक उपकरण, ग्रेनेड, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. फिलहाल, पुलिस दोनों आतंकियों से उसके खतरनाक मंसूबों को जानने के लिए लगातार पूछताछ कर रही है. दोनों आतंकियों की पहचान अभी सामने नहीं आई है.

दरअसल, ये दोनों आतंकवादी ऐसे वक्त में पकड़े गए हैं, जब गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया था और तीन आतंकियों को मौत के घाट उतारा था. सैनिकों ने एक आतंकवादी का शव बरामद कर लिया, जबकि दो शव एलओसी के उस पार पड़े थे, जिन्हें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के ग्रामीण ले गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav