धमकी देकर कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं आतंकवादी : डीजीपी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Dec 2022 06:28 PM
धमकी देकर कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं आतंकवादी : डीजीपी
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवादी लोगों को धमकियां देकर घाटी के सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘इन लोगों को शर्म आनी चाहिए कि वे कश्मीर के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने के उद्देश्य से धमकियां देने के लिए इतना नीचे गिर गए हैं.’’ वह लश्कर-ए-तैयबा का एक हिस्सा माने जाने वाले उग्रवादी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे.

बारामूला जिले के लिए हाल में नामित भाजपा पदाधिकारियों को टीआरएफ ने बृहस्पतिवार रात को धमकी दी थी. डीजीपी ने कहा कि आतंकवादी और उनके आका घाटी में बढ़ रही शांति और विकास को पचा नहीं पा रहे हैं. मादक पदार्थ तस्करी में कथित रूप से शामिल पांच पुलिसर्किमयों की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि इस खतरे से सख्ती से निपटने की जरूरत है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu