हमास जब तक अंतिम समय में पैदा संकट से पीछे नहीं हटता, तब तक समझौते पर मुहर नहीं: नेतन्याहू

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 16 Jan 2025 03:11 PM
हमास जब तक अंतिम समय में पैदा संकट से पीछे नहीं हटता, तब तक समझौते पर मुहर नहीं: नेतन्याहू
ऑडियो सुनें

तेल अवीव: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि उनकी कैबिनेट संघर्ष विराम समझौते पर मुहर लगाने के लिए तब तक बैठक नहीं करेगी जब तक हमास ‘आखिरी समय में पैदा किए गए संकट’ की स्थिति को समाप्त नहीं कर देता।

नेतन्याहू के कार्यालय ने हमास पर अंतिम समय में छूट पाने की कोशिश करते हुए समझौते के कुछ हिस्सों पर मुकरने का आरोप लगाया। हालांकि उसने इन छूटों के बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा। इजराइल सरकार के मंत्रिमंडल को बृहस्पतिवार को समझौते पर मुहर लगानी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital