मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त, इन अहम प्रस्तावों में लगी मुहर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 07 Aug 2023 01:14 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त, इन अहम प्रस्तावों में लगी मुहर…

विश्व आदिवासी दिवस

ऑडियो सुनें

रायपुर: आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त हुई। इस बैठक में आम जनता के लिए बड़ा फैसला लिया गया। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेेल ने शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम भूपेश ने शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश के लिए आरक्षण देने का ऐलान किया साथ ही ST-SC, OBC के लिए 58% आरक्षण लागू किया। आरक्षण समेत कई मुद्दों पर अहम् निर्णय लिए गए हैं।

बता दें कि इससे पहले ही छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी थी। कोर्ट ने 58 प्रतिशत आरक्षण पर लगी रोक को हटा दिया था। इसके साथ ही इसी आरक्षण के आधार पर भर्ती और प्रमोशन के निर्देश भी दिए थे। अब प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भर्ती, प्रमोशन और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav