
नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को कहा कि 2026 संविधान को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष जारी रखने के साथ लोकतंत्र को वापस पाने के लिए साझा संकल्प के नवीनीकरण का साल होगा. राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस साल के अपने कुछ भाषणों और कार्यक्रमों का ब्यौरा भी साझा किया.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ”यह वर्ष हमारे लोगों की बात सुनने, उनके साथ मजबूती से खड़े रहने और सत्ता के सामने सच बोलने का रहा. मेरे हर कदम का मार्गदर्शन एक ही विश्वास ने किया कि संविधान हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा करता है और हम इसे कमजोर या नष्ट होने नहीं दे सकते.” राहुल गांधी ने कहा कि आने वाला वर्ष सिफ.र् इस संघर्ष को जारी रखने का नहीं होगा, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र को वापस पाने के लिए साझा संकल्प के नए सिरे से नवीकरण का वर्ष होगा.



