जिन दलों ने भ्रष्ट और नाकाम सरकारें चलाई, आज लाभार्थियों का नाम सुनकर तिलमिला जाते हैं : मोदी

मोदी ने वाराणसी में 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की 29 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेन्­द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्ववर्ती विपक्ष की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन दलों ने अतीत में भ्रष्ट और नाकाम सरकारें चलाईं, वे आज लाभार्थियों का नाम सुनकर तिलमिला जाते हैं. प्रधानमंत्री शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 12,110 करोड़ रुपये लागत की 29 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ”जिन दलों ने अतीत में भ्रष्­ट और नाकाम सरकारें चलाईं, वे आज लाभार्थियों का नाम सुनकर तिलमिला जाते हैं.” उन्होंने कहा, ”भाजपा सरकार में लाभार्थी वर्ग सच्चे सामाजिक न्याय और सेक्युलरिज्म का उदाहरण बन गया है . हम पूरी ताकत लगा रहे हैं कि हर योजना के आखिरी लाभार्थी को खोज कर, उस तक पहुंचकर उसे योजना का लाभ पहुंचाए. .”

उन्­होंने कहा कि ”आजादी के इतने साल बाद लोकतंत्र का सही लाभ अब सही मायने में सही लोगों तक पहुंचा है, वरना पहले लोकतंत्र के नाम पर गिने चुने लोगों के हित साधे जाते थे और गरीब की कोई पूछ नहीं थी.” मोदी ने कहा ”मेरी प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से बातचीत हुई. पहले की सरकारों से लोगों की सबसे बड़ी शिकायत यह थी कि वो योजनाएं वातानुकूलित कमरों में बैठकर बनाती थीं.” प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों की पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा, ”जमीन पर उन योजनाओं का क्­या असर हो रहा है, यह तबकी सरकारों को पता ही नहीं चलता था, लेकिन भाजपा सरकार ने लाभार्थियों से बात की, संवाद की, मुलाकात की एक नई परंपरा शुरू की.”

लाभार्थी को सीधा फायदा मिलने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि ”इसका फायदा यह हुआ कि हर सरकारी विभाग हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने लगे. अब किसी के लिए गुणा गणित का कोई चांस ही नहीं बचा है.” उन्­होंने कहा कि ”जानते हैं, इसका सबसे बड़ा लाभ क्­या हो रहा है, जब सरकार खुद ही पहुंच रही है तो क्­या हो रहा है- कमीशन लेने वालों की दुकान बंद, दलाली खाने वालों की दुकान बंद, घोटाले करने वालों की दुकान बंद, यानि न कोई भेदभाव और न ही कोई भ्रष्­टाचार.”

मोदी ने कहा कि ”बीते नौ वर्षों में हमने सिर्फ एक परिवार और एक पीढ.ी के लिए योजनाएं नहीं बनाई है, बल्कि आने वाली पीढि.यों का भविष्य भी सुधर जाए, इसको ध्­यान में रखकर काम किया.” प्रधानमंत्री ने कहा कि ”अभी तक देश में चार करोड़ से अधिक परिवारों को पीएम आवास योजना के पक्के घर मिल चुके हैं. यूपी के साढ.े चार लाख गरीब परिवारों को पक्के घर सुपुर्द किये गये हैं.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में काशी की कनेक्टिविटी को भी बेहतर करने के लिए अभूतपूर्व काम हुआ है और यहां जो विकास कार्य हो रहे हैं, वो रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बना रहे हैं. इससे पहले, प्रधानमंत्री यहां अपने संसदीय क्षेत्र में 12,110 करोड़ रुपये से अधिक की 29 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

एक बयान में कहा गया है कि गोरखपुर में वंदे भारत एक्­सप्रेस को हरी झंडी दिखाने और गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होने के बाद यहां पहुंचे मोदी ने कई परियोजनाओं की शुरुआत की. बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को तीन रेलवे लाइन भी सर्मिपत की जिनका विद्युतीकरण या दोहरीकरण 990 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया गया है, इनमें ग.ाज.ीपुर-औड़िहार रेल लाइन, औड़िहार-जौनपुर रेल लाइन और भटनी-औड़िहार रेल लाइन शामिल हैं.

इसमें कहा गया है कि एनएच-56 के वाराणसी-जौनपुर खंड का चार-लेन चौड़ीकरण, 2750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा हुआ, जिससे वाराणसी से लखनऊ की यात्रा और बेहतर होगी, इसे भी राष्ट्र को सर्मिपत किया गया. प्रधानमंत्री ने वाराणसी में जिन कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें 18 पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण शामिल हैं.

बीएचयू परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला छात्रावास के भवन का निर्माण, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) – ग्राम करसड़ा में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, पुलिस स्टेशन सिंधौरा, पीएसी भुल्लनपुर, फायर स्टेशन पिंडरा और सरकारी आवासीय विद्यालय तरसदा में आवासीय भवन और सुविधाएं, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन भवन, मोहन कटरा से कोनिया घाट तक सीवर लाइन और रमना गांव में आधुनिक सेप्टेज प्रबंधन प्रणाली, 30 दो तरफा बैकलिट एलईडी यूनिपोल, एनडीडीबी मिल्क प्लांट रामनगर में गाय के गोबर पर आधारित बायोगैस संयंत्र और दशाश्वमेध घाट पर एक अद्वितीय फ्लोटिंग चेंजिंग रूम जेटी है जो भक्तों को गंगा नदी में स्नान करने की सुविधा प्रदान करेगी. कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के साथ मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button