खुफिया विभाग को मुख्यमंत्री शिंदे की जान को खतरा होने की सूचना मिलने के बाद बढ़ाई गई उनकी सुरक्षा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Oct 2022 06:11 PM
खुफिया विभाग को मुख्यमंत्री शिंदे की जान को खतरा होने की सूचना मिलने के बाद बढ़ाई गई उनकी सुरक्षा
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान को खतरा होने संबंधी विशिष्ट सूचना मिलने के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) को शनिवार शाम को इस बाबत जानकारी मिली है. राज्य के खुफिया आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने मुख्यमंत्री की जान को खतरा होने संबंधी सूचना मिलने की पुष्टि की है.

डुंबरे ने बिना विवरण साझा किए पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘विशिष्ट सूचना के बाद हमने आवश्यक कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है.’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है, जिन्हें ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है.
अधिकारी ने कहा कि शिंदे के ठाणे में निजी आवास और मुंबई में आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शिंदे पांच अक्टूबर को मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में पहली बार दशहरा रैली को संबोधित करने वाले हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu