आप लोगों के लिए नयी उम्मीद बन गई है: केजरीवाल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 26 Nov 2022 01:52 PM
आप लोगों के लिए नयी उम्मीद बन गई है: केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को अपना 10वां स्थापना दिवस मना रही आम आदमी पार्टी (आप) ने लोगों के प्यार के कारण भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं।

केजरीवाल ने 26 नवंबर, 2012 को ‘आप’ की स्थापना की थी। उन्होंने इस दिन पार्टी बनाने का फैसला किया, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘10 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। इन 10 साल में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। आम आदमी पार्टी आज देश की जनता की नयी उम्मीद बन चुकी है, विश्वास बन चुकी है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav