श्रेयस भाई की मौजूदगी से चीजें आसान हो जाएंगी: शेडगे

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 29 Jan 2025 04:02 PM
श्रेयस भाई की मौजूदगी से चीजें आसान हो जाएंगी: शेडगे
ऑडियो सुनें

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी में पंजाब ंिकग्स द्वारा चुने गए मुंबई के युवा आॅलराउंडर सूर्यांश शेडगे अपने पहले आईपीएल सत्र की तैयारी में जुटे हैं और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ अपनी भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

बाईस साल के शेडगे पहले ही घरेलू क्रिकेट में सूत्रधार की काबिलियत ??दिखा चुके हैं, उन्होंने अय्यर की कप्तानी में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। शेडगे ने फाइनल सिर्फ 15 गेंद में नाबाद 36 रन बनाने के साथ गेंदबाजी (32 रन देकर एक विकेट) में भी योगदान दिया जिससे वह मध्य प्रदेश पर पांच विकेट की जीत में ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ रहे।

इस सत्र में मुंबई के लिए सीनियर पदार्पण करने शेडगे का मानना ??है कि अय्यर की मौजूदगी से उन्हें पंजाब ंिकग्स में खिलाड़ियों से जल्दी सांमजस्य बिठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अगर आप पिछले कुछ साल में पंजाब ंिकग्स के रिकॉर्ड को देखें तो वे हमेशा नयी प्रतिभाओं में निवेश करते हैं और घरेलू र्सिकट पर बारीकी से नजर रखते हैं।’’

शेडगे ने कहा, ‘‘मैं फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर सच में काफी उत्साहित हूं। श्रेयस भैया के कप्तान होने से यह आसान होगा क्योंकि मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। ’’ वह आॅस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंंिटग के मार्गदर्शन में काम करने को लेकर खास तौर पर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रिकी पोंंिटग महान खिलाड़ी हैं। संन्यास के बाद वह लगातार क्रिकेट से जुड़े रहे हैं। ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital