जगन्नाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jan 2023 08:12 PM
ऑडियो सुनें

पुरी. नये साल के पहले दिन रविवार को महिलाओं और बच्चों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने यहां 12वीं सदी के श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किया. मंदिर में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए ओडिशा और अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को सुबह से ही मंदिर के बाहर कतार में लगे देखा गया.

नए साल पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुरी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. पुरी पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगन्नाथ मंदिर और उसके आसपास भारी संख्या में पुलिसर्किमयों की तैनाती की थी. इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी करके लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu