रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को मोटरसाइकिल और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह हादसा सारनगढ़-बारमकेला मार्ग पर कोनी मोड़ के पास दोपहर करीब उस समय हुआ जब तीनों दोस्त मोटरसाइकिल से सारनगढ़ क्षेत्र के मालदा गांव जा रहे थे. मृतकों की पहचान मालदा के रहने वाले नीलांबर बरिहा (26) और दीनबंधु बरिहा (30) जबकि महासमुंद जिले के चंद्रसेन चौहान (35) के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 03 Apr 2022 07:26 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 नवभारत अपडेट : छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें एक नजर में, देखते रहिए Navbharat News
- 2 काम की खबर : कल रविवार को बैंक खुलेंगे, 23 बैंकों की 97 शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा, डिजिटल लेन-देन भी दौड़ेगा
- 3 Rewind : देव आनंद फिल्म अव्वल नंबर में पाक क्रिकेटर इमरान खान को चाहते हीरो, मगर खान ने इंकार कर दिया, फिर जागी आमिर की किस्मत, आज जन्मतिथि
- 4 अभिनेता मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची बड़ी फिल्मी हस्तियां तो रजा मुराद ने जताया अफसोस, बोले : कोई स्टार नहीं आया
By www.navabharat.news
Tags: