भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 08 Feb 2025 01:32 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में रविवार को होने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों ने शनिवार को पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया और भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया।

इन तीनों खिलाड़ियों वांिशगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह-सुबह जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। पुलिस ने कहा कि खिलाड़ियों ने सुरक्षार्किमयों की निगरानी में दर्शन किये। वांिशगटन सुंदर ने बाद में कहा, ‘‘दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है।’’ पुलिस ने भुवनेश्वर और कटक के बीच खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital