देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्यों को कौशल विकास कार्यक्रमों का दायरा बढ़ाना होगा: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Oct 2023 06:55 PM
देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्यों को कौशल विकास कार्यक्रमों का दायरा बढ़ाना होगा: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकारों को युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों का दायरा बढ़ाना होगा जिससे वे देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करेंगे। महाराष्ट्र में 511 ‘प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केंद्रों’ का उद्घाटन वीडियो ंिलक के माध्यम से करने के बाद मोदी ने कहा कि राज्य सरकारों को इस तरह से कौशल विकास कार्यक्रम तैयार करने चाहिए कि वे देश के विकास में मदद करें।

एक सरकारी वक्तव्य के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत प्रमोद महाजन के नाम पर इन ग्रामीण कौशल्य विकास केंद्रों की स्थापना महाराष्ट्र के 34 ग्रामीण जिलों में की जा रही है।
मोदी ने कहा, ‘‘समय की जरूरत है कि विनिर्माण क्षेत्र में ऐसे उत्पाद बनाये जाएं जिनमें कोई भी खराबी नहीं हो, सरकारों को सेवा क्षेत्र, ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था और आधुनिक प्रौद्योगिकी में भी नये कौशल पर ध्यान देने की जरूरत है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने युवाओं के कौशल विकास के बारे में कोई दृष्टिकोण पेश नहीं किया या गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि औद्योगिक क्षेत्र की मांग और प्रतिभा होने के बावजूद युवाओं को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।’’ मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में अलग कौशल विकास मंत्रालय बनाया गया और 1.30 करोड़ युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से लाभ मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासी, गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के युवा सच्चे लाभार्थी रहे।’’ मोदी ने कहा कि कृषि क्षेत्र को भी प्राकृतिक कृषि, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्द्धन, कृषि उत्पादों की पैकेंिजग और ब्रांंिडग के लिए नये कौशल की जरूरत है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav