भारत जोड़ो यात्रा का आज 108वां दिन, दिल्ली में प्रवेश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 24 Dec 2022 12:50 PM
भारत जोड़ो यात्रा का आज 108वां दिन, दिल्ली में प्रवेश…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर चुकी है। आज यात्रा ने बदरपुर बॉर्डर से सुबह दिल्ली में प्रवेश किया। इस यात्रा ने 107 दिन में करीब 3 हजार किमी का सफर पूरा कर लिया है। आज 108वें दिन यात्रा ने दिल्ली में एंट्री की है। यात्रा में राहुल गांधी के साथ जनसैलाब चल रहा है। यात्रा करीब 10:30 बजे जयदेव आश्रम, आश्रम चौक के पास पहुंची। शाम करीब 4.30 बजे लाल किले पर जाएगी।

यात्रा के दिल्ली आने पर राजनीति भी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि देश में कोविड केसों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। लेकिन कांग्रेस केंद्र द्वारा घोषित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही है। वहीं, राजधानी दिल्ली में एंट्री करने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि आज हम भारत की राजधानी दिल्ली के द्वार पर खड़े हैं। यह इस यात्रा के लिए और देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इस पूरी यात्रा के दौरान हमने अपने लोगों के जबर्दस्त ज्ञान से सीखा है। हमने उनकी पीड़ा देखी है और उनकी आकांक्षाओं को सुना है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब मोहब्बत की इस आवाज और भारत के लोगों के मैसेज को दिलवालों की नगरी यानी दिल्ली तक ले जाएगी।

उन्होंने कहा कि आप लोग मेरे शब्दों का नोट कर लें।।। आपकी नफरत को हमारा प्यार काटेगा। राहुल गांधी ने कहा कि मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, आप इस आवाज को जरूर सुनें। यह आपके अहंकार को चकनाचूर कर देगा और नफरत की उस आग को बुझा देगा, जिसे आपने 8 साल से अधिक समय तक पाला है। राहुल गांधी ने कहा कि हम 3000 किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं।

जबकि अभी भी मजबूती से चल रहे हैं। लोग सोचते हैं कि ये कैसे पॉसिबल है, तो समझ लीजिए कि ये भारत के लोगों की शक्ति है जो इस यात्रा के पीछे असली ताकत है। हमने जहां भी यात्रा की है, मैंने एक ही चीज़ देखी है – मोहब्बत। साथ ही कहा कि महंगाई हटाओ, बेरोजग़ारी मिटाओ, नफऱत मत फैलाओ। हिंदुस्तान की ये आवाज़ ‘राजा’ के सिंघासन तक ले कर हम दिल्ली आ गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav