भारत जोड़ा यात्रा का आज 13वां दिन, राहुल गांधी के साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी भीड़…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 20 Sep 2022 12:53 PM
भारत जोड़ा यात्रा का आज 13वां दिन, राहुल गांधी के साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी भीड़…
ऑडियो सुनें

तिरुवनन्तपुरम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। भारत जोड़ा यात्रा का आज 13वां दिन है। राहुल गांधी के साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अलाप्पुझा के चेरथला में अपने 13 वें दिन भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। कांग्रेस की यह यात्रा तमिलनाडु से शुरू होकर केरल में है। इसके बाद यह यात्रा कर्नाटक पहुंचेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के अलाप्पुझा में आयोजित एक नौका दौड़ में हिस्सा लिया।

राहुल गांधी द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए नौका दौड़ के एक वीडियो में उन्हें नाव के दोनों किनारों पर बैठे लोगों के साथ इस दौड़ में हाथ आजमाते हुए देखा गया है। नौका दौड़ जीतने के प्रयास में जब उनकी नाव दूसरी नावों से आगे निकल गई तो कांग्रेस नेता जोश में आ गए। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई एक अन्य वीडियो क्लिप में राहुल गांधी को मुस्कुराते हुए देखा गया।

नौका दौड़ से पहले राहुल गांधी ने मछुआरों से की बात : इस पहले दिन में राहुल गांधी ने अलाप्पुझा में वडकल समुद्र तट पर मछुआरों से मुलाकात की और ईंधन की बढ़ती लागत, सब्सिडी में कमी, घटती मछली स्टॉक और खराब होते पर्यावरण पर चर्चा की।

सोमवार को तय की गई 16 किलोमीटर यात्रा : सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई बड़े कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के साथ रहे। इस दौरान उनके साथ के मुरलीधरन, कोडिक्कुन्निल सुरेश, रमेश चेन्नीथला, केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ थे। सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा ने 16 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav