भारत जोड़ो यात्रा का आज 21वां दिन, राहुल गांधी ने पांडिक्कड़ से पदयात्रा शुरू…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Sep 2022 12:21 PM
भारत जोड़ो यात्रा का आज 21वां दिन, राहुल गांधी ने पांडिक्कड़ से पदयात्रा शुरू…
ऑडियो सुनें

केरल: भारत जोड़ो यात्रा का आज 21वां दिन है। सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पांडिक्कड़ से पदयात्रा शुरू की है। इससे पहले, सुबह के दौरान गांधी से मिलने के लिए यात्रा के मार्ग में सड़क के दोनों ओर सैकड़ों लोग खड़े रहे। युवतियों के एक समूह ने कांग्रेस नेता को फ्रेम की हुई उनकी एक तस्वीर भेंट की।

पार्टी ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें युवतियां गांधी का चित्र थामे दिख रही हैं। कांग्रेस ने कहा, पदयात्रा की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी। राहुल गांधी जी और सभी पदयात्रियों को शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में युवा बाहर आ रहे हैं। उनका उज्ज्वल भविष्य हमारी जिम्मेदारी है।

अपना लक्ष्य हासिल करने की ओर आगे बढ़ते हुए। कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी। भारत जोड़ो यात्रा 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी। एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिनों में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav