भारत जोड़ो यात्रा का आज 98वां दिन, राहुल गांधी ने भाड़ौती से पदयात्रा की शुरुआत की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Dec 2022 12:25 PM
भारत जोड़ो यात्रा का आज 98वां दिन, राहुल गांधी ने भाड़ौती से पदयात्रा की शुरुआत की
ऑडियो सुनें

जयपुर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 98वां दिन है. राहुल गांधी ने भाड़ौती से पदयात्रा की शुरुआत की है. बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। इस बार भी एक बेहद ही खास तस्वीर सामने आई है। इस यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी बेटी मिराया के साथ शामिल हुईं। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी भारत जोड़ो यात्रा में नजर आए।

राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के जरिए लगातार लोगों से जुड़ रहे हैं और उनकी समस्याओं को भी समझ रहे हैं। इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने एक मंच पर कहा था कि वो इस यात्रा से हर दिन कुछ नया सीखते हैं। बता दें कि राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा में हफ्ते भर का ब्रेक लग सकता है। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक इस यात्रा का ब्रेक रहेगा। लोग बड़ी संख्या में बैनर और पार्टी के झंडे लिए मार्च में शामिल होते देखे गए।

कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अपने 3,570 किलोमीटर के मार्च में 2,355 किलोमीटर की और दूरी तय करेगी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगा। कांग्रेस ने पहले एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल मार्च का सबसे लंबा मार्च है। भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है और अब राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav