तालाब में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली : 10 लोगों की मौत, 37 घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Sep 2022 06:23 PM
तालाब में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली : 10 लोगों की मौत, 37 घायल
ऑडियो सुनें

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में सोमवार को मुंडन संस्­कार कराने जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में पलट जाने से उस पर सवार 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 37 अन्­य घायल हो गये.

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सीतापुर से कुछ लोग उनाई देवी मंदिर में मुंडन संस्­कार के लिये जा रहे थे. उन्होंने बताया कि रास्­ते में इटौंजा क्षेत्र के गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक तालाब में पलट गयी, जिससे उस पर सवार लोग उसके नीचे दब गये. शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में आठ महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली पर 47 लोग सवार थे.

गंगवार ने बताया कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी.
उन्­होंने बताया कि हादसे में 37 लोग घायल हुए हैं. उनमें से 36 का उपचार इटौंजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है जबकि एक अन्य घायल को लखनऊ के ंिकग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu