रिलीज हुआ अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ का ट्रेलर…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 03 Apr 2025 02:39 PM
रिलीज हुआ अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ का ट्रेलर…
ऑडियो सुनें

मुंबई: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के टीजर और लुक आउट पोस्ट के बाद फैंस इसके ट्रेलर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

फाइनली मेकर्स ने आज ‘केसरी चैप्टर 2’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसमें जलियावाला बाग के खौफनाक कांड का मंजर देख आप सिहर जाएंगे.

‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर 3 अप्रैल को जारी किया गया है. इसमें भारत की सबसे महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई में से एक की झलक दिखाई गई है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म, जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं और एक वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी शंकरन नायर के नेतृत्व में न्याय की लड़ाई पर बेस्ड है.

ट्रेलर की शुरुआत 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग में हुई गोलीबारी की एक झलक के साथ होती है. इसके बाद फिल्म में सर सीएस नायर की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार नजर आते हैं वे अदालत में जनरल डायर से सवाल-जवाब करते दिखते हैं.कोर्ट में खड़े अक्षय सवाल करते हैं जनरल डायर आपने जलियांवाला बाग से भीड़ को हटाने के लिए वार्निंग कैसे दी? क्या आपने टियर गैस फेंकी वहां या हवा में गोली चलाई. इस पर जनरल डायर कहते हैं नहीं. इस पर अक्षय कहते हैं तो आपने बिना वॉर्निंग दिए भीड़ पर गोली चला दी ये सुनकर जनरल डायर कहते हैं कि वो भीड़ नहीं टेरेरिस्ट थे.

कोर्ट में सीएस नायर बने अक्षय जनरल डायर से खूब सवाल करते दिखते हैं. इसके बाद आर माधवन को अपोजिशन वकील के रूप में दिखाया गया है जो अदालत में क्राउन को रिप्रेजेंट करेंगे. अनन्या पांडे को उन शुरुआती महिलाओं में से एक के रूप में भी दिखाया गया है जिन्होंने उस समय कानून की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था जब इसे सिर्फ पुरुषों का काम माना जाता था. ओवरऑल ट्रेलर जबरदस्त है और इसने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंच दिया है.

इस किताब पर बेस्ड है केसरी 2

केसरी: चैप्टर 2 रघु पलाट और पुष्पा पलाट की किताब द केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित है. फिल्म सी शंकरन नायर के जीवन पर फोक्स्ड है, जो एक बैरिस्टर थे, जिन्होंने भयानक जलियांवाला बाग नरसंहार के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. रघु पलाट सी शंकरन नायर के परपोते हैं,.

केसरी: चैप्टर 2 कब हो रही है रिलीज

बता दें कि ओरिजनली ये फिल्म पहले 14 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित, केसरी चैप्टर 2 करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित है. फिल्म में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने अहम रोल प्ले किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital