संरक्षण कार्यों के लिए 5 से 12 जनवरी तक बंद रहेगा त्रयंबकेश्वर मंदिर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jan 2023 08:10 PM
ऑडियो सुनें

नासिक. नासिक जिले में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक त्रयंबकेश्वर मंदिर भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) द्वारा संरक्षण कार्य किए जाने के मद्देनजर 5 से 12 जनवरी तक बंद रहेगा. नासिक के जिलाधिकारी व श्री त्रयंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास कुलकर्णी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. कुलकर्णी ने अपने आदेश में कहा है कि यह काम ‘ज्योतिर्लिंग’ के संरक्षण और मंदिर परिसर की मरम्मत से जुड़ा हुआ है और इस दौरान श्रद्धालु/तीर्थयात्री भगवान का दर्शन/पूजन नहीं कर सकेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu