त्रिपुरा: अमित शाह पांच फरवरी को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में डिजिटल रूप से होंगे शामिल

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 01 Feb 2025 04:19 PM
त्रिपुरा: अमित शाह पांच फरवरी को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में डिजिटल रूप से होंगे शामिल
ऑडियो सुनें

अगरतला: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच फरवरी को त्रिपुरा सरकार में ‘मल्टी-टांिस्कग स्टाफ’ (जीआर-डी) पदों के लिए चयनित लोगों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में डिजिटल रूप से शामिल होंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी भी यहां स्वामी विवेकानंद मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अवर सचिव सौरव दास ने एक नोटिस में बताया कि यह निर्णय लिया गया है कि ‘मल्टी-टांिस्कग स्टाफ’ (जीआर-डी) पदों पर चयनित लोगों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम पांच फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

अर्भ्यिथयों का चयन त्रिपुरा के संयुक्त भर्ती बोर्ड (जेआरबीटी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से किया गया था। अधिकारी ने बताया, ह्लकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की मौजूदगी में डिजिटल रूप से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

इस कार्यक्रम के लिए शनिवार को सिविल सचिवालय में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई थी। जेआरबीटी ने 2021 में ‘मल्टी-टांिस्कग स्टाफ’ (ग्रेड-डी) के 2,410 पदों को भरने के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital