मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने बस को टक्कर मारी, बस चालक की मौत, 10 यात्री घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Dec 2022 11:40 AM
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने बस को टक्कर मारी, बस चालक की मौत, 10 यात्री घायल…
ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक कंटेनर ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई तथा 10 अन्य यात्री घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। रायगढ़ जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब निजी बस में सवार 35 यात्री एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद ंिसधुदुर्ग से शाहपुर जा रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस चालक वाहन से नीचे गिर गया। वह ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 10 अन्य यात्री घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav