ट्रंप ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लड़कियों, महिलाओं के खेलों से बाहर करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Feb 2025 09:26 PM
ट्रंप ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लड़कियों, महिलाओं के खेलों से बाहर करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लड़कियों और महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित करना है. ”पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखना” शीर्षक वाला यह आदेश संघीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक छूट देता है कि संघीय वित्त पोषण प्राप्त करने वाली संस्थाएं ट्रंप प्रशासन के दृष्टिकोण के अनुरूप उस नियम का पालन करें, जो व्यक्ति के जन्म के समय निर्धारित ”लिंग” को ही मान्यता दे.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) के ‘ईस्ट रूम’ में एक हस्ताक्षर समारोह में कहा, ”इस शासकीय आदेश के साथ महिलाओं के खेलों पर विवाद समाप्त हो गया है.” इस समारोह में पूर्व कॉलेजिएट तैराक रिले गेन्स सहित कई सांसद और महिला खिलाड़ी मौजूद थे, जो प्रतिबंध के समर्थन में सामने आए थे.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह आदेश नियमों के अनुरूप है और इससे महिलाओं को एकल-लिंग खेल और एकल-लिंग लॉकर रूम से वंचित करने वाले ”स्कूलों एवं एथलेटिक संघों” के खिलाफ कार्रवाई करना संभव हो पाएगा. ट्रंप का यह शासकीय आदेश ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन होने वाला है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu