तुनिषा आत्महत्या मामला: आरोपी शीज़ान ने जमानत के लिए अदालत का किया रुख

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Jan 2023 08:09 PM
ऑडियो सुनें

पालघर/मुंबई. अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीज़ान खान ने जÞमानत के लिए सोमवार को पालघर की एक अदालत का रुख किया. उनके वकील शरद राय ने बताया कि अभिनेता की ज़मानत अर्जी वसई शहर की सत्र अदालत में दायर की गई है, जिसपर सात जनवरी को सुनवाई होगी.

राय ने कहा कि खान ने अपनी अर्जी में अदालत से कहा है कि वह बेगुनाह हैं और उन्हें शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और उन्हें जÞमानत देने की गुज़ारिश की है. शर्मा ने टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में खान के साथ अभिनय किया था.

अभिनेत्री ने वसई के पास धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी. शर्मा और खान का प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों हाल में अलग हो गए थे. खान (28) को 25 दिसंबर को शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह न्यायिक हिरासत में ठाणे केंद्रीय जेल में बंद हैं.

तुनिषा की मौत के मामले में शीजÞान को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है: परिवार
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार शीजÞान खान के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को दावा किया कि अभिनेता को गलत तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है. खान की मां और दोनों बहनों ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि तुनिषा उनके परिवार के सदस्य की तरह थी. उन्होंने आरोप लगाया कि तुनिषा जीवन का भरपूर आनंद लेना चाहती थी जबकि उसकी मां उसे काम करने के लिए मजबूर करती थीं.

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (21) ने 24 दिसंबर को टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. मामले में उनके सह-कलाकार शीजÞान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था.

तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने पिछले सप्ताह कहा था कि हो सकता है कि उनकी बेटी की हत्या की गई हो. उन्होंने कहा था कि आरोपी खान तथा उसका परिवार उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे. उन्होंने दावा किया कि तुनिषा ने खान का फोन खंगाला था और उसकी किसी और महिला के साथ व्हाट्सएप पर चैट देखी थी. ऐसा कहा जा रहा है कि तुनिषा और शीजÞान के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल ही में दोनों अलग हो गए थे.

वनिता शर्मा ने दावा किया था कि खान से इस बारे में पूछने पर उसने उनकी बेटी पर हाथ उठाया और कहा कि वह जो करना चाहती है कर सकती है. खान की बहन फलक नाजÞ ने सोमवार को इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे तुनिषा को कभी तकलीफÞ में नहीं देख सकते थे और वह ‘‘ उनके परिवार के सदस्य की तरह थी.’’ नाजÞ ने कहा कि तुनिषा और उनकी मां कई बार उनके घर आते थे. उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कभी किसी पर कुछ भी करने का दबाव नहीं बनाया.’’ खान की मां ने कहा कि तुनिषा की मां को शीजÞान के खिलाफ लगाए गए आरोपों के सबूत पेश करने चाहिए.

शूंिटग के दौरान खान के तुनिषा पर हाथ उठाने के आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘‘ वनिता शर्मा ने इसकी शिकायत हम से क्यों नहीं की या शीजÞान को थप्पड़ क्यों नहीं लगाया?’’ नाजÞ ने कहा कि सभी को पता है कि तुनिषा की मां दिन में कई बार उसे (शीजÞान को) फोन करती थीं.

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें भी तुनिषा के लिए न्याय चाहिए लेकिन उनकी मां मामले में शीजÞान को गलत तरीके से फंसा रही है, जो कि सही नहीं है.’’ नाजÞ ने कहा, ‘‘हम तुनिषा को चार जनवरी को उसके जन्मदिन पर ‘सरप्राइजÞ’ देने वाले थे. उसकी मां को भी इस बारे में पता है, वह हमारी छोटी बहन जैसी थी. हमने तुनिषा के साथ छह महीने बिताए जिसका उसने बहुत लुत्फ उठाया और हमें इस पर गर्व है.’’

तुनिषा पर हिजाब पहनने और दरगाह ले जाने का दबाव बनाने के आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कभी उसे ऐसा कुछ करने को नहीं कहा.’’ तुनिषा की सोशल मीडिया पर प्रसारित हिजाब पहने एक तस्वीर पर खान की दूसरी बहन शफÞक ने कहा कि उसने शूंिटग पर उसे पहना था. उन्होंने दावा किया, ‘‘ इस मामले में हम बस इतना कहना चाहते हैं कि तुनिषा हमारे परिवार की सदस्य की तरह थी और हम उसका ध्यान रखते थे.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu