एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 25 Aug 2025 03:08 PM
एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में हिमांशु भाऊ गिरोह से कथित रूप से संबद्ध दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान गौरव और आदित्य के रूप में की गयी है। दोनों व्यक्तियों को उनकी गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद एक योजनाबद्ध अभियान चलाकर दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके के पास से गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों पर यादव के घर पर 17 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना में सीधे तौर पर शामिल होने का संदेह है।’’ गोलीबारी के बाद इंस्टाग्राम पर एक कथित पोस्ट सामने आयी थी, जिसमें ‘भाऊ गैंग’ ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमले के मकसद का पता लगाने और साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।’’पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital