भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिक हिरासत में लिए गए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 31 Dec 2022 01:00 PM
भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिक हिरासत में लिए गए
ऑडियो सुनें

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान सीमा पर गश्त और निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन्होंने भारत की सीमा की तरफ आ रहे दो चीनी नागरिकों को रोका और उनसे सरहद पर घूमने का कारण पूछा।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों चीनी नागरिकों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सोनौली के थाना प्रभारी अभिषेक ंिसह ने बताया कि खुफिया एजेंसियां हिरासत में लिए गए चीनी नागरिकों से पूछताछ कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि पकड़े गए चीनी नागरिकों की पहचान झेंग ंियगजुन (50) और सोंग हुई (52) के रूप में की गई है और उनके पास से चीन का पासपोर्ट मिला है, लेकिन उनके भारतीय वीजा की अवधि खत्म हो चुकी है। ंिसह के मुताबिक, ंियगजुन और हुई अतीत में कई बार भारत आ चुके हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav